जागरण संवाददाता, महुली (सोनभद्र) : दुद्धी ब्लाक के महुली स्थित खेल मैदान में शनिवार को हुई बैठक में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ की लापरवाही के कारण छात्र-छात्राओं का परीक्षा छूटने पर ¨चता व्यक्त की गई। बैठक में सदर विधायक भूपेश चौबे से सैकड़ों छात्रों ने मिलकर अपनी समस्या बतायी। इस दौरान एक छात्रा तो फफक पड़ी। विधायक ने छात्रों को आश्वस्त किया कि विश्वविद्यालय प्रशासन से बात कर पुन: परीक्षा कराने की कोशिश की जाएगी। भाजपा ने कहा कि भाऊराव देवरस राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय दुद्धी के 56 छात्र-छात्राओं का बीए तृतीय वर्ष राजनीतिशास्त्र प्रथम प्रश्न पत्र की परीक्षा छूटी है। यह परीक्षा पहले तीन अप्रैल को होनी थी लेकिन स्थगित कर छात्रों को सूचना दी गई कि परीक्षा एक अप्रैल को होगी। पुन: संशोधन में तीन अप्रैल को परीक्षा होने की घोषणा की गई। तीन अप्रैल को छात्र परीक्षा देने पहुंचे तो मालूम हुआ कि एक अप्रैल को ही परीक्षा हो गई। भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष जीत ¨सह खरवार, जिलामंत्री मोहित अग्रहरि, छात्रसंघ अध्यक्ष नीरज शर्मा, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला संयोजक नीरज अग्रहरि ने विश्वविद्यालय प्रशासन से मांग की है कि स्नातक तृतीय वर्ष राजनीतिशास्त्र प्रथम प्रश्नपत्र की परीक्षा पुन: कराई जाए। जिससे छात्र छात्राओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ न हो।
यह पोर्टल बेसिक शिक्षा परिषद, जनपद - सोनभद्र के अधीन शैक्षणिक सूचनाओं, कार्यालय आदेशों तथा शिक्षा जगत से सम्बंधित पुष्ट एवं सत्य सूचनाओं को पूरी पारदर्शिता तथा समेकित संकलन के माध्यम से पाठकों तक पहुँचाने को समर्पित है। आइये सोनभद्र जनपद को शिक्षा के क्षेत्र में अपनी पूरी निष्ठा एवं सतत प्रयास के माध्यम से सफलता के नित्य नये प्रतिमान स्थापित करते हुए इसे शिखर तक पहुँचाने में सहयोग करें।
-
1,कक्षा 1से 3 तक की किताबों में किया गया संशोधन किया पारित। 2, अब बी0 टी0 सी0 के स्थान पर होगी डी0 एल0 एड0 जो सम्पूर्ण देश में एक जैसा हो...
-
वन विभाग का कर्मचारी ठीक से काम कर रहा है कि नहीं यह चेक करने वन विभाग का अधिकारी जाता है। इसी प्रकार स्वास्थ्य विभाग को उसका अधिकारी चेक ...
-
राब्यू, लखनऊ : शिक्षकों की अवैध नियुक्ति के मामलों में शासन ने मीरजापुर और सोनभद्र के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों (बीएसए) को निलंब...
-
लखनऊ। अब शिक्षक से लेकर अभिभावकों को अपने कार्यों के लिए शिक्षा विभाग के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। डीआईओएस कार्यालय हो या लेखाधिकारी कार्या...
-