सोनभद्र : पुरानी पेंशन बहाली को लेकर भरी हुंकार



जासं, सोनभद्र : पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर अटेवा की बैठक सोमवार नगर स्थित दंडइत बाबा मंदिर परिसर में हुई। नगवां ब्लाक के उपाध्यक्ष अतुल चौबे ने कहा कि एक दिन का सांसद, विधायक पेंशन ले सकता है तो अपनी पूरी जिंदगी सर्विस में देने वाले साथी को पेंशन क्यों नहीं। 1 महेंद्र जायसवाल ने कहा कि यदि आज हम संघर्ष करके पुरानी पेंशन नहीं लागू करा पाए तो भविष्य में भी लागू नहीं करा पाएंगे। अटेवा जिलाध्यक्ष राजकुमार मौर्य ने कहा कि संघर्ष नहीं होगा तो सफलता भी नहीं मिल सकेगी। सभी साथियों से 30 अप्रैल को दिल्ली चलने का आह्वान किया। मीडिया प्रभारी ने कहा कि संघर्ष हमें ही करना होगा। जिला मंत्री राधेश्याम पाल ने कहा कि सांसद, विधायक चुपचाप मेज थपथपाकर अपना वेतन व भत्ता बढ़ा लेते हैं लेकिन जब शिक्षक व कर्मचारी हित की बात आती है तो वे सभी शांत हो जाते हैं। राम सरीखा यादव ने कहा कि हमारा एकमात्र लक्ष्य और एकमात्र मांग पुरानी पेंशन है। उमा सिंह ने कहा कि जब प्रदेश के 13 लाख शिक्षक कर्मचारी तथा पूरा देश के 48 लाख शिक्षक जब दिल्ली कूच करेंगे तो सरकार को हमारी बात माननी ही पड़ेगी।

No comments:

Post a Comment