प्रादेशिक डेस्क, वाराणसी : सूबे की सरकार लाख दावा करे कि बोर्ड परीक्षा में पूरी पारदर्शिता व शुचिता बरती जा रही है लेकिन नकल माफिया उनके दावे को तार-तार कर दे रहे हैं। ऐसे में जिला प्रशासन भी असहाय नजर आ रहा है। मामला चंदौली में पेपर आउट होने का हो अथवा आजमगढ़ में देवरानी की जगह जेठानी के परीक्षा देने का। हर मामले के आगे प्रशासनिक कवायद हांफती नजर आ रही है। वैसे चंदौली में पेपर आउट करने के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार जरूर किया है। 1नकल के लिए मशहूर आजमगढ़ में मंगलवार को एक अलग ही मामला सामने आया। सुबह की पाली में देवरानी की जगह परीक्षा दे रही जेठानी को पुलिस ने जहां धर दबोचा। मामला तहबरपुर विकास खंड क्षेत्र के जनता इंटर कालेज आतापुर ओहनी का है। 1उधर जौनपुर में फर्जी आधार कार्ड व फोटो लगाकर दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रही किशोरी पकड़ी गई। केंद्र व्यवस्थापक की तहरीर पर पुलिस ने किशोरी समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है। मामला महराजगंज थाना क्षेत्र के लखन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेसार की छात्रओं का परीक्षा केंद्र अमरनाथ द्विवेदी इंटर कालेज बिझवट में बनाया गया था। 1 वहीं मऊ में मझवारा के श्रीचतुरीदास इंटर कालेज में जहां लड़कों को कुमार की जगह कुमारी लिखकर स्वकेंद्र का लाभ दिया जा रहा था। डीआइओएस की जांच में मामला सामने आने के बाद चतुरीदास इंटर कालेज को डिबार करने की संस्तुति करने के साथ ही केंद्र व्यवस्थापक के खिलाफ एफआइआर की चेतावनी दी गई।चंदौली : यूपी बोर्ड परीक्षा के दौरान इंटरमीडिएट के भौतिक विज्ञान का प्रथम व द्वितीय प्रश्न पत्र आउट करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ आखिरकार मंगलवार को हो ही गया। पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस मामले में लगभग डेढ़ सौ सोशल मीडिया से जुड़े लोगों के मोबाइल चेक किए गए और 20 लोगों को पूछताछ की गई। जिलाधिकारी हेमंत कुमार और एसपी संतोष कुमार ने मीडिया से बताया कि केरला पब्लिक स्कूल कांजीपुर सैयदराजा के अध्यापक जितेंद्र कुमार, मौलाना आजाद इंटर कालेज नौदर बलुआ के प्रबंधक रूहूल अमीन उर्फ मुन्ना व कोचिंग संचालक रंजन सिंह बछौली बलुआ के साथ मिलकर गिरोह संचालित कर रहे थे। तीनों ने मिलकर भौतिक विज्ञान विषय के प्रथम व द्वितीय प्रश्नपत्र आउट किया जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। रंजन सिंह के मोबाइल फोन में व्हाट्स एप चैट व भौतिक विज्ञान के प्रश्न पाए गए।
यह पोर्टल बेसिक शिक्षा परिषद, जनपद - सोनभद्र के अधीन शैक्षणिक सूचनाओं, कार्यालय आदेशों तथा शिक्षा जगत से सम्बंधित पुष्ट एवं सत्य सूचनाओं को पूरी पारदर्शिता तथा समेकित संकलन के माध्यम से पाठकों तक पहुँचाने को समर्पित है। आइये सोनभद्र जनपद को शिक्षा के क्षेत्र में अपनी पूरी निष्ठा एवं सतत प्रयास के माध्यम से सफलता के नित्य नये प्रतिमान स्थापित करते हुए इसे शिखर तक पहुँचाने में सहयोग करें।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment