ओबरा (सोनभद्र) : कालेज में नहीं बनेगा थाना , अब ओबरा पीजी कालेज के सामने होगा निर्माण, छात्रों का बेमियादी धरना समाप्त

जागरण संवाददाता, ओबरा (सोनभद्र) : छात्रों के भारी विरोध को देखते हुए ओबरा पीजी कालेज परिसर में थाने का निर्माण स्थगित कर दिया गया है। जिला प्रशासन के निर्देश पर स्थानीय परियोजना प्रशासन ने कालेज परिसर की जगह पर अब कालेज के सामने सेक्टर आठ में स्थित भूमि पर थाना बनाने का लिया है। नए स्थान पर थाना बनाए जाने के लिए जल्द परियोजना प्रशासन उत्पादन निगम प्रबंधन को अनुमति के लिए प्रस्ताव भेजेगा। 1 मंगलवार को नए स्थान का परियोजना अधिकारियों ने मुआयना करते हुए कालेज परिसर के अंदर थाना निर्माण के प्रस्ताव को स्थगित कर दिया। सिविल विभाग के उपमहाप्रबंधक आरके सिंह, ओबरा सीके यूसी मिश्र व अधिशासी अभियंता राजीव कुमार व थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अभय प्रताप सिंह ने नए स्थल का मुआयना किया। उधर, मंगलवार से ही कालेज के समक्ष अनिश्चित कालीन धरने पर बैठे छात्रों ने प्रशासन के के बाद अपना धरना समाप्त कर दिया। धरना स्थल पर पहुंचे अधिकारियों के आश्वासन पर धरने पर बैठे छात्रसंघ अध्यक्ष अमरेश यादव, उपाध्यक्ष दीपक कुमार, मुकेश जायसवाल, राजेश कुमार राका, राजेश चौधरी, सोनू श्रीवास्तव, शैलेष कुमार, सत्येंद्र कुमार व सतीश यादव ने अपना धरना समाप्त कर दिया। उल्लेखनीय है कि कालेज परिसर में लगभग 3.5 करोड़ की लागत से थाना निर्माण को लेकर परियोजना प्रशासन ने निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी थी। जिसको लेकर छात्रों ने भारी विरोध जताया था1छात्रसंघ महामंत्री अनिकेत श्रीवास्तव, पुस्तकालय मंत्री कुमार सौरभ सिंह, अखिलेश यादव, रितेश जायसवाल, अभिषेक सेठ, नितेश मिश्र, शुभम पटेल, दिनेश पटेल इत्यादि छात्र नेताओं ने प्रभारी मंत्री अर्चना पांडेय को ज्ञापन सौंप कर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी थी। जिसके कारण जिला प्रशासन ने परियोजना प्रशासन को थाना कहीं और बनाने का निर्देश दिया था। परियोजना प्रशासन के के बाद छात्रों में काफी खुशी देखी गई।

No comments:

Post a Comment