बभनी (सोनभद्र) : स्थानीय ब्लाक सभागार में मंगलवार को अखिल भारतीय प्रधान संगठन की बैठक हुई। बैठक में दो फरवरी को मानव श्रृंखला में भाग लेने आई बरवन ग्राम पंचायत की बबिता की मौत पर दुख व्यक्त करते हुए दो मिनट का मौन रख आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। 1 प्रधान संगठन के ब्लाक अध्यक्ष जगदीश सिंह ने कहा की ऐतिहासिक मानव श्रृंखला में आई बबीता के परिजनों को प्रधान संघ 10 हजार रुपये की आर्थिक मदद करेगा। जगदीश सिंह ने कहा की भारत वर्ष के सबसे पिछड़े जिले ने 140 किलो मीटर लंबी मानव श्रृंखला बनाकर इतिहास रचा है, जिसमें प्रधानों का विशेष योगदान रहा। खुले में शौच के विरुद्ध बनाई गई मानव श्रृंखला की प्रशंसा की जा रही है। कुछ राजनीतिक दल के लोग बबीता की मौत पर राजनीतिक रोटी सेंक रहे हैं जो दुर्भाग्य पूर्ण है। दया शंकर यादव, अजय यादव, रामकुमार, जगत सिंह, देव कुमार सहित दर्जनों प्रधान मौजूद रहे।जासं, बभनी (सोनभद्र) : स्थानीय ब्लाक सभागार में मंगलवार को अखिल भारतीय प्रधान संगठन की बैठक हुई। बैठक में दो फरवरी को मानव श्रृंखला में भाग लेने आई बरवन ग्राम पंचायत की बबिता की मौत पर दुख व्यक्त करते हुए दो मिनट का मौन रख आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। 1 प्रधान संगठन के ब्लाक अध्यक्ष जगदीश सिंह ने कहा की ऐतिहासिक मानव श्रृंखला में आई बबीता के परिजनों को प्रधान संघ 10 हजार रुपये की आर्थिक मदद करेगा। जगदीश सिंह ने कहा की भारत वर्ष के सबसे पिछड़े जिले ने 140 किलो मीटर लंबी मानव श्रृंखला बनाकर इतिहास रचा है, जिसमें प्रधानों का विशेष योगदान रहा। खुले में शौच के विरुद्ध बनाई गई मानव श्रृंखला की प्रशंसा की जा रही है। कुछ राजनीतिक दल के लोग बबीता की मौत पर राजनीतिक रोटी सेंक रहे हैं जो दुर्भाग्य पूर्ण है। दया शंकर यादव, अजय यादव, रामकुमार, जगत सिंह, देव कुमार सहित दर्जनों प्रधान मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment