जागरण संवाददाता, दुद्धी (सोनभद्र) : दुद्धी क्षेत्र के दुरुह अंचल में स्थित सरकारी स्कूलों में तैनात अध्यापकों की लापरवाही से सरकार की मंशा पर पानी फिर रहा है। सरकारी नुमाइंदे भले ही बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने का जबर्दस्त दावा कागजों पर कर रहे हों, किन्तु उनके दावे की जमीनी हकीकत सुदूरवर्ती सरकारी स्कूलों में एकदम उलट देखने को मिल जाएगी। इससे सरकारी स्कूल में पढ़ने वालों नौनिहालों का भविष्य अंधेरे में सिमटती दिख रही हैं। कुछ इसी तरह की एक बानगी बुधवार को विकास खंड क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय सिधवादामर में देखने को मिला। इस विद्यालय पर महज एक अनुदेशक उपस्थित मिले। बताया गया कि अनुदेशक के अलावा यहां कुल चार शिक्षक तैनात किए गए हैं। ग्रामीणों ने बताया कि यह विद्यालय सिर्फ अनुदेशक के रहमोकरम पर चल रही है। यहां तैनात अध्यापकों का दर्शन कभी कभार ही हो पाता है। इस बाबत जब संबंधित लोग से पूछताछ की जाती है तो उनका रटा रटाया जबाव सुनने को मिलता है कि मास्टर साहब बैठक में भाग लेने मुख्यालय गए हुए हैं।1बुधवार को को प्रधानाध्यापक सहित दो शिक्षकों के अनुपस्थित होने का कारण बैठक ही बताया गया। विद्यालय के आसपास रहने वाले ग्रामीणों ने बताया कि गुरुजी कभी मीटिंग तो कभी कागजी कार्यो में उलङो रहते हैं। उक्त विद्यालय में 72 बच्चे नामांकित बताएं गए। अभिभावकों ने कहा कि अगर चारो शिक्षक बच्चों को ढंग से पढ़ाए तो नर्सरी विद्यालय से कम तेज नही होंगे।
यह पोर्टल बेसिक शिक्षा परिषद, जनपद - सोनभद्र के अधीन शैक्षणिक सूचनाओं, कार्यालय आदेशों तथा शिक्षा जगत से सम्बंधित पुष्ट एवं सत्य सूचनाओं को पूरी पारदर्शिता तथा समेकित संकलन के माध्यम से पाठकों तक पहुँचाने को समर्पित है। आइये सोनभद्र जनपद को शिक्षा के क्षेत्र में अपनी पूरी निष्ठा एवं सतत प्रयास के माध्यम से सफलता के नित्य नये प्रतिमान स्थापित करते हुए इसे शिखर तक पहुँचाने में सहयोग करें।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
1,कक्षा 1से 3 तक की किताबों में किया गया संशोधन किया पारित। 2, अब बी0 टी0 सी0 के स्थान पर होगी डी0 एल0 एड0 जो सम्पूर्ण देश में एक जैसा हो...
-
वन विभाग का कर्मचारी ठीक से काम कर रहा है कि नहीं यह चेक करने वन विभाग का अधिकारी जाता है। इसी प्रकार स्वास्थ्य विभाग को उसका अधिकारी चेक ...
-
राब्यू, लखनऊ : शिक्षकों की अवैध नियुक्ति के मामलों में शासन ने मीरजापुर और सोनभद्र के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों (बीएसए) को निलंब...
-
लखनऊ। अब शिक्षक से लेकर अभिभावकों को अपने कार्यों के लिए शिक्षा विभाग के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। डीआईओएस कार्यालय हो या लेखाधिकारी कार्या...
-

No comments:
Post a Comment