सोनभद्र : गबन के आरोप में प्राचार्य पर केस, छात्रवृत्ति व शुल्क प्रतिपूर्ति वितरण में गबन का आरोप, समाज कल्याण अधिकारी की तहरीर पर रिपोर्ट

जागरण संवाददाता, सोनभद्र : संस्कृत महाविद्यालय व संस्कृत माध्यमिक विद्यालय राबट्र्सगंज के प्राचार्य डा. जटाशंकर देव पांडेय के खिलाफ शनिवार को राबट्र्सगंज कोतवाली में पुलिस ने छात्रवृत्ति व शुल्क प्रतिपूर्ति वितरण में गबन किये जाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर लिया। पुलिस ने यह कार्रवाई जिला समाज कल्याण अधिकारी की तहरीर पर की है। 1 समाज कल्याण अधिकारी केएल गुप्ता ने तहरीर देकर कहा है कि में संस्कृत महाविद्यालय व संस्कृत माध्यमिक विद्यालय राबट्र्सगंज में शुल्क प्रतिपूर्ति व छात्रवृत्ति वितरण के नाम पर गबन करने की शिकायत हुई थी। जांच में यह तथ्य सामने आया कि तत्कालीन प्राचार्य डा. जटाशंकर देव पांडेय ने इस मामले में नौ लाख 33 हजार 165 रुपये का गबन किया है। ऐसे में इनके खिलाफ जरूरी कार्रवाई होनी चाहिए। राबट्र्सगंज कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार मिश्र ने बताया कि समाज कल्याण अधिकारी की तहरीर पर प्राचार्य के खिलाफ गबन का मुकदमा दर्ज किया गया है। इस संबंध में प्राचार्य डा. पांडेय ने कहा कि इस मामले में पहले भी मुकदमा दर्ज हो चुका है। जब पहले मुकदमा हो चुका है तो फिर पुन: मुकदमा दर्ज कराया जाना यानि पूर्वाग्रह से ग्रसित होकर प्रताड़ित करना है। यह परेशान करने की नियत से किया गया है।

No comments:

Post a Comment