सोनभद्र : स्काउट गाइड रैली कल शिवम इंटर कालेज बखरिहवां (जरहां) में

रामगढ़ (सोनभद्र) : जनपदीय स्काउट-गाइड रैली का आयोजन 26, 27 व 28 नवंबर को शिवम इंटर कालेज बखरिहवां (जरहां) में होगी। यह जानकारी उत्तर प्रदेश भारतीय स्काउट एवं गाइड के जिला चीफ कमिश्नर डा. विजेंद्र सिंह ने शुक्रवार को दी। उन्होंने ने बताया कि मंडलीय रैली 13, 14 व 15 दिसंबर को भारतीय इंटर कालेज घोरावल में होगी। टीमें एक दिन पहले रैली स्थल पर पहुंचे और अधिक से अधिक संख्या में भाग लें।

No comments:

Post a Comment