जासं, आसनडीह (सोनभद्र) : बभनी थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग लड़की के स्कूल जाते समय पड़ोसी गांव के तीन युवकों ने अरहर के खेत में खींच लिया और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। बालिका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश देना शुरू कर दिया है। बालिका दसवीं कक्षा की छात्र है। 1पुलिस के अनुसार बभनी थाना क्षेत्र के एक गांव की बालिका समीप के ही एक निजी स्कूल में पढ़ती है। गुरुवार की सुबह वह घर से स्कूल के लिए निकली थी। रास्ते में पड़ोसी गांव के तीन युवकों ने उसे पकड़ लिया और जबरदस्ती सड़क किनारे अरहर के खेत में ले गए और वहां बारी-बारी से दुष्कर्म किया। युवकों ने छात्र की पिटाई भी की और घर जाकर शिकायत न करने की धमकी भी दी। कुछ देर बाद छात्र ने एक दुकानदार से आपबीती बताई। दुकानदार ने छात्र के पिता को जानकारी दी। छात्र के पिता की तहरीर पर जितेंद्र, संतोष व सलमान निवासी परसाटोला पोखरा पर दुष्कर्म व मारपीट में मुकदमा दर्ज किया गया।
यह पोर्टल बेसिक शिक्षा परिषद, जनपद - सोनभद्र के अधीन शैक्षणिक सूचनाओं, कार्यालय आदेशों तथा शिक्षा जगत से सम्बंधित पुष्ट एवं सत्य सूचनाओं को पूरी पारदर्शिता तथा समेकित संकलन के माध्यम से पाठकों तक पहुँचाने को समर्पित है। आइये सोनभद्र जनपद को शिक्षा के क्षेत्र में अपनी पूरी निष्ठा एवं सतत प्रयास के माध्यम से सफलता के नित्य नये प्रतिमान स्थापित करते हुए इसे शिखर तक पहुँचाने में सहयोग करें।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
शाहजहांपुर। वैसे तो प्रदेश के बेसिक शिक्षा विभाग के टीचर पढ़ाई न कराने के लिए काफी बदनाम माने जाते हैं। लेकिन शाहजहांपुर का एक रिटायर्ड शिक...
-
बीजपुर-26वी जनपदीय स्काउट गाइड तीन दिवसीय रैली का आगाज आज म्योरपुर ब्लाक के अंजानी में स्थित शिवम संकल्प इंटरमीडिएट कालेज प्रांगण में धूमधा...
-
-
-
No comments:
Post a Comment