जागरण संवाददाता, बभनी (सोनभद्र) : कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय बभनी का संचालन दरखाड़ गांव में होता है। स्कूल में स्वच्छता और हरियाली पर खास फोकस है। यहां की छात्रएं और शिक्षिकाएं मिलकर खाली समय में साक-सब्जी भी उगा लेती हैं। इससे उन्हें ताजी-ताजी सब्जियां खाने को मिलती हैं। यहां की समस्याओं में बस शिक्षिकाओं का मानदेय और सफाई कर्मी की तैनाती न होना है। दैनिक जागरण की टीम ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय बभनी की पड़ताल किया तो पता चला कि यहां कुल सौ छात्रओं का पंजीकरण है। जिसमें से 88 विद्यालय कैंपस में मौजूद मिलीं। छात्रओं ने बताया कि मेन्यू के अनुसार भोजन मिलता है। कभी-कभार जब छात्रओं का मन होता है, बिना मेन्यू का खाना खाने के लिए तो उनके मन से बनाया जाता है। विद्यालय की पड़ताल के दौरान पता चला कि यहां छात्रओं और शिक्षिकाओं की मेहनत से मौसमी सब्जियां भी उगती हैं, जिनका सेवन ये सभी छात्रएं ही करती हैं। शिक्षिकाओं ने बताया कि एनजीओ से संचालित इस विद्यालय में अप्रैल से मानदेय नहीं मिला है। साथ ही सफाई कर्मी की तैनाती नहीं है।
यह पोर्टल बेसिक शिक्षा परिषद, जनपद - सोनभद्र के अधीन शैक्षणिक सूचनाओं, कार्यालय आदेशों तथा शिक्षा जगत से सम्बंधित पुष्ट एवं सत्य सूचनाओं को पूरी पारदर्शिता तथा समेकित संकलन के माध्यम से पाठकों तक पहुँचाने को समर्पित है। आइये सोनभद्र जनपद को शिक्षा के क्षेत्र में अपनी पूरी निष्ठा एवं सतत प्रयास के माध्यम से सफलता के नित्य नये प्रतिमान स्थापित करते हुए इसे शिखर तक पहुँचाने में सहयोग करें।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
-
-
-
जागरण संवाददाता, अनपरा(सोनभद्र) : जिला विद्यालय निरीक्षक के निर्देशन में गठित टीम द्वारा सोमवार से परिक्षेत्र स्थित दस निजी विद्या...
-

No comments:
Post a Comment