सोनभद्र : विद्यालय में गड़बड़ी देख भड़के प्रमुख सचिव, जिले के नोडल अधिकारी संजय ने किया औचक निरीक्षण, विद्यालयों की समस्याओं को जल्द सुधारने का निर्देश : डीएम

जागरण संवाददाता, सोनभद्र : प्रमुख सचिव चीनी उद्योग व गन्ना विकास विभाग तथा जिले के नोडल अधिकारी संजय आर भूस रेड्डी ने बुधवार को प्राथमिक विद्यालय लोहरा, उच्च प्राथमिक विद्यालय लोहरा, आंगनबाड़ी केंद्र लोहरा आदि का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान गड़बड़ी देख भड़क गए। 1 प्रमुख सचिव ने प्राथमिक विद्यालय लोहरा के निरीक्षण के दौरान स्कूल परिसर में स्थापित हैंडपंप के पास जल जमाव को देखा और संबंधितों को जल निकासी के लिए नाली बनाये जाने के निर्देश दिया। उन्होंने प्राथमिक विद्यालय लोहरा के बच्चों से मिले और उनका बौद्धिक परीक्षण किया। उन्होंने बारी-बारी से कक्षा एक से लेकर पांच तक के सभी क्लास रूम में जाकर बच्चों को दी जा रही शिक्षा के बारे में जाना। 1बच्चों से उन्होंने पहाड़ा सुना, सामान्य ज्ञान की बातें की और उन्हें मुहैया कराये जा रहे मध्याह्न भोजन, निश्शुल्क ड्रेस, निश्शुल्क किताब आदि के बारे में जानकारी की। उन्होंने प्रधानाध्यापक व ग्राम प्रधान की क्लास लेते हुए बेहतर साफ-सफाई रखने का निर्देश दिया। 1उच्च प्राथमिक विद्यालय लोहरा के जांच में शौचालय की दशा खराब पाये जाने पर तत्काल सुधार का निर्देश दिया। उन्होंने रसोई घर में बनाये जा रहे खाने के सामान की जांच की। बुधवार को दिए जाने वाले दूध को प्रथमदृष्टया चखकर देखा और पाया कि दूध में काफी पानी है। दूध के क्वालिटी में सुधार के निर्देश दिये। मध्याह्न भोजन को भी चखकर देखा और बेहतर गुणवत्ता बनाये रखने का निर्देश दिया। श्री रेड्डी ने संबंधितों के खिलाफ लिखा-पढ़ी का निर्देश अधिकारियों को दिया। 1 आंगनबाडी केंद्र लोहरा में नामांकित 58 बच्चों के सापेक्ष जांच के दौरान महज नौ बच्चे मिले। जिसको नोडल अधिकारी ने गंभीरता से लिया। आंगनबाड़ी केंद्र में दो कार्यकर्ता कमला मौर्या व रीता कुमारी की तैनाती है, जिसमें से मौके पर कमला मौर्या मौजूद मिलीं और रीता कुमारी को टीकाकरण कार्य में जाना बताया गया। केंद्र के सामने व्यापक स्तर पर गंदगी देख नोडल अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। 

No comments:

Post a Comment