म्योरपुर, सोनभद्र : स्कूल में हैंडपंप नहीं बच्चे पानी को परेशान, विद्यालय 2012 में बना है लेकिन अभी तक विद्यालय परिसर में हैंडपंप नहीं लगा है

सांगोबांध (सोनभद्र) : म्योरपुर विकास खंड के काचन गांव के प्राथमिक विद्यालय बैगानी टोला में हैंडपंप न होने से स्कूली बच्चों को पानी के लिए आधा किलोमीटर दूर जाकर पानी पीना पड़ता है। रसोइयां भी पानी ढोते-ढोते थककर अब काम करने से कतराने लगे हैं। विद्यालय प्रबंधक समिति के अध्यक्ष गीता देवी का कहना है कि विद्यालय में 73 बच्चे नामांकित हैं। 1 विद्यालय 2012 में बना है लेकिन अभी तक विद्यालय परिसर में हैंडपंप नहीं लगा है जिससे अभिभावक छात्रों में आक्रोश है। बताया कि शिक्षा विभाग के अधिकारियों को कई बार लिखित सूचना दी परन्तु अभी तक हैंडपंप नहीं लग सका। ग्रामीण, बच्चे, अभिभावक ने विधायक तथा जिलाधिकारी से स्कूली बच्चों के लिए पानी की गुहार की विधायक हरीराम चेरो ने हैंडपंप लगवाने का वादा किया था परन्तु अभी तक वादा कोरा ही रहा। कुछ लोगों का कहना है कि सरकारी कार्य जब नहीं हो पा रहा है तो निजी कार्यों का क्या होगा। रामरती, उर्मिला, सोनामती ने कहा कि प्रधान से भी कई बार कहा परन्तु कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस संबंध में मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि जनपद मे कई ऐसे विद्यालय हैं, जिसके लिए शासन से धनराशि की मांग की गई है। ग्राम प्रधान कुद्दुश ने बताया कि ब्लाक में कई बार सूचना दी गयी है। विद्यालय में पानी की विकट समस्या है।स्कूल में हैंडपंप नहीं बच्चे पानी को परेशान

No comments:

Post a Comment