गोंडा : पूर्व माध्यमिक कक्षाओं में पढ़ रहे छात्रों के गणित प्रश्नपत्र में भी खामियां हैं। तीन के स्थान पांच तो कहीं पांच के जगह तीन लिख दिया गया है। इससे छात्रों को परेशानी हुई। कई स्कूलों में ब्लैकबोर्ड पर लिखकर प्रश्नपत्र हल कराया। बीईओ स्कूलों का निरीक्षक करना मुनासिब नहीं समझ रहे। इससे परीक्षा में मनमानी का खेल चल रहा है। अर्द्धवार्षिक परीक्षा को लेकर बेसिक शिक्षा विभाग ने किसी प्रकार की व्यवस्था नहीं की थी। परीक्षा के लिए बनाए गए प्रश्नपत्र के परीक्षण में भी दिलचस्पी नहीं दिखाई गई। इससे जूनियर स्कूलों में गणित के प्रश्नपत्र में खामी है। कक्षा आठ के प्रश्न दो में चार प्रश्न पूछे गए और करना पांच है। कक्षा सात के खंड ग में तीन प्रश्न हैं, लेकिन छात्रों को पांच प्रश्न करने के निर्देश दिए गए हैं। कई स्कूलों में प्रश्नपत्र नहीं पहुंच सके। खंड शिक्षा अधिकारियों ने स्कूलों का नहीं किया। बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार देव पांडेय ने बताया कि सभी स्कूलों में प्रश्नपत्र पहुंचाए जा चुके हैं। प्रश्नपत्र की श्रुटि को सुधार कर शिक्षक परीक्षा करा रहे हैं।
यह पोर्टल बेसिक शिक्षा परिषद, जनपद - सोनभद्र के अधीन शैक्षणिक सूचनाओं, कार्यालय आदेशों तथा शिक्षा जगत से सम्बंधित पुष्ट एवं सत्य सूचनाओं को पूरी पारदर्शिता तथा समेकित संकलन के माध्यम से पाठकों तक पहुँचाने को समर्पित है। आइये सोनभद्र जनपद को शिक्षा के क्षेत्र में अपनी पूरी निष्ठा एवं सतत प्रयास के माध्यम से सफलता के नित्य नये प्रतिमान स्थापित करते हुए इसे शिखर तक पहुँचाने में सहयोग करें।
No comments:
Post a Comment