मूल्यांकन के लिए विद्यालयों में स्थापित होगा 'शाला सिद्धि'

अब राजकीय और सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों का मूल्यांकन 'शाला सिद्धि' नाम का पोर्टल करेगा। यह पोर्टल समस्त विद्यालयों में अनिवार्य रूप से लागू किया जाएगा। संबंधित क्लर्क और कंप्यूटर आपरेटरों को विद्यालयों की एक-एक सूचनाएं भरनी होंगी। इस पोर्टल के जरिये विद्यालयों की आनलाइन रिपोर्ट विभाग और शासन को मिलती रहेगी। पोर्टल को संचालित करने के लिए सोमवार को एमएसआइ इंटर कालेज में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यशाला में विशेषज्ञों ने प्रोजेक्टर के माध्यम से पोर्टल में भरी जाने वाली सूचनाओं की विस्तृत जानकारी दी। राजकीय हाईस्कूल गोपालपुर के प्रधानाचार्य व प्रशिक्षण के नोडल अधिकारी वीके सिंह ने पोर्टल की एक-एक बारीकियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। क्लर्को और आपरेटरों को मैनुअल पुस्तिका की एक-एक प्रति भी प्रदान की गई।

No comments:

Post a Comment