जागरण संवाददाता, दुद्धी (सोनभद्र) : तहसील मुख्यालय पर शनिवार की सुबह दुद्धी क्रिश्चियन चर्च में चल रही प्रार्थना सभा में धर्म परिवर्तन की बात पर हंगामा हो गया। हंिदूू संगठनों ने आरोप लगाया कि यहां प्रार्थना सभा के नाम पर धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है। कहा कि दूर-दराज के गांवों के साथ ही झारखंड व छत्तीसगढ़ के आदिवासियों को प्रलोभन देकर क्रिश्चियन धर्म अपनाने को कहा जा रहा है। इसे लेकर पूरे दिन दुद्धी का माहौल गर्म रहा। इस दौरान लोग प्राथमिकी दर्ज कर तत्काल मामले में संलिप्त लोगों को गिरफ्तार करने की मांग किये। माहौल बिगड़ता देख पुलिस ने कार्यक्रम को रोकवाकर करीब आधा दर्जन लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। 1 क्रिश्चियन चर्च में गत 26 से 28 अक्टूबर तक तीन दिवसीय विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन चल रहा था। अंतिम दिन शनिवार की सुबह कुछ हंिदूू संगठन से जुड़े लोगों का ध्यान कार्यक्रम पर पड़ा तो वह मौके पर जाकर समारोह में आये लोगों से पूछताछ करने लगे। मामला कुछ संदिग्ध देख लोग तत्काल मामले से अन्य लोगों को अवगत कराते हुए चर्च गेट पर जमा हो गए। इस दौरान नौ बजने तक वहां काफी भीड़ एकत्र होकर हंगामा करने लगी। इसकी भनक लगते ही मौके पर पहुंचे कोतवाल विनोद यादव ने लोगों को शांत कराते हुए उनके आरोपों की पुष्टि करने लगे। उधर मामले को लेकर बवाल बढ़ने की संभावना को देखते हुए कोतवाल ने तत्काल वहां चल रहे कार्यक्रम को बंद करवाकर दूरदराज से आये लोगों को उनके गंतव्य तक भेजने की व्यवस्था का निर्देश आयोजकों को दिया। इसी बीच आक्रोशित भीड़ तहसील मुख्यालय के रेलवे स्टेशन रोड पर स्थित दूसरे कृपाओं के माता चर्च पर पहुंची। वहां भी आयोजित आध्यात्मिक सम्मेलन के लिए जुटे भीड़ को देखकर वहां भी हंगामा मचाने लगे। इस दौरान पुलिस ने वहां भी पहुंचकर तत्काल हालात को काबू में लेते हुए आयोजक मंडल के लोगों से वार्ता की। इस पर उपस्थित फादर ने बताया कि इस चर्च में गत ग्यारह साल से परंपरागत तरीके से दो दिवसीय अध्यात्मिक सम्मलेन प्रशासन की अनुमति से होता चला आ रहा है। इस कार्यक्रम में प्रदेश के कई जनपदों से क्रिश्चियन धर्म गुरुओं का आगमन होता है। जिनका संदेश सुनने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं। समारोह के अंतिम दिन एक शोभायात्र निकाली जाती है। इसकी पत्रवली व प्रशासनिक अनुमति की कापी वर्षवार देखने के बाद कोतवाल ने चुनावी आचार संहिता लागू होने एवं समूचे क्षेत्र में धारा 144 लागू होने का हवाला देते हुए बाहर से आये लोगों को तत्काल वापस भेजने व वहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर मामले को शांत करा दिया।
यह पोर्टल बेसिक शिक्षा परिषद, जनपद - सोनभद्र के अधीन शैक्षणिक सूचनाओं, कार्यालय आदेशों तथा शिक्षा जगत से सम्बंधित पुष्ट एवं सत्य सूचनाओं को पूरी पारदर्शिता तथा समेकित संकलन के माध्यम से पाठकों तक पहुँचाने को समर्पित है। आइये सोनभद्र जनपद को शिक्षा के क्षेत्र में अपनी पूरी निष्ठा एवं सतत प्रयास के माध्यम से सफलता के नित्य नये प्रतिमान स्थापित करते हुए इसे शिखर तक पहुँचाने में सहयोग करें।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
-
-
-
-
जागरण संवाददाता, अनपरा(सोनभद्र) : जिला विद्यालय निरीक्षक के निर्देशन में गठित टीम द्वारा सोमवार से परिक्षेत्र स्थित दस निजी विद्या...

No comments:
Post a Comment