प्रश्न प्रहर में सवालों का जवाब देते बेसिक शिक्षाधिकारी डा. गोरखनाथ पटेलदैनिक जागरण की तरफ से आयोजित प्रश्न प्रहर कार्यक्रम में गुरुवार को कार्यालय में मौजूद थे बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. गोरखनाथ पटेल। दोपहर 12 बजे से लेकर एक बजे के बीच दैनिक जागरण कार्यालय में मौजूद रहकर टेलीफोन पर सम्मानित पाठकों के सवालों का जवाब दिया। इस दौरान शिक्षकों की कमी, गुणवत्तायुक्त शिक्षा, एमडीएम के संचालन व बेसिक शिक्षा परिषद से संचालित सभी योजनाओं के बारे में पूछे गए सवालों का जवाब उन्होंने बेबाकी से दिया। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से फोन करने वाले सम्मानित पाठकों ने बेसिक शिक्षा परिषद से संचालित व्यवस्थाओं के बारे में विस्तार से जानकारी हासिल की। इस दौरान बीएसए डा. पटेल ने गुणवत्तायुक्त शिक्षा पर विशेष जोर देने की बात कही। सम्मानित पाठकों व बीएसए के सवाल जवाब के कुछ अंश..।

किस तरह का सवाल, क्या रहा जवाब

सवाल : जिले में कई ऐसे शिक्षक हैं जिनके पास कई विद्यालयों का चार्ज है, जबकि चार्ज लेने वाले शिक्षक पर्याप्त हैं। 
जवाब : कई ऐसे मामले सामने आये हैं। जहां के मामले प्रकाश में आये उन ब्लाकों के खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश देकर शिकायत दूर की गई है। आगे भी की जाएगी। 

सवाल : सुप्रीम कोर्ट ने शिक्षामित्रों को अयोग्य माना है। ऐसे में इनसे शिक्षण कार्य कराना न्याय संगत है।
जवाब : न्यायालय के आदेश का पालन किया जा रहा है। न्यायालय के आदेश और शासन से मिले निर्देश के हिसाब से ही शिक्षामित्रों से शिक्षण कार्य कराया जा रहा है। 

सवाल : म्योरपुर ब्लाक के खंड शिक्षा अधिकारी ने मनमाने ढंग से मानदेय में कटौती की। 
जवाब : ऐसा नहीं है। किसी तरह की मनमानी नहीं हुई है। बहरहाल अगर आपकी शिकायत है तो इसकी जांच के लिए मैं बीईओ म्योरपुर को तलब करूंगा। 

सवाल : परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों में एमडीएम के लिए प्रति छात्र कितनी धनराशि मिलती है।
जवाब : प्राथमिक विद्यालय में 4.13 रुपये व उच्च प्राथमिक विद्यालय में 6.18 रुपये प्रति छात्र दिया जाता है। 

सवाल : पत्थर खदानों के बीच स्कूल संचालित हो रहे हैं, बच्चे असुरक्षित हैं। 
जवाब : विद्यालयों का संचालन और खदानों का संचालन दोनों की जानकारी अधिकारियों को है। बच्चों की सुरक्षा का पूरा ख्याल रखा जा रहा है। 

सवाल : नगवां ब्लाक लउवा गांव में उच्च प्राथमिक विद्यालय नहीं है। बच्चे आठ किमी दूर पढ़ने जाते हैं। जवाब : इसके लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। कागजी कार्रवाई चल रही है। 

सवाल : प्राथमिक विद्यालय में सिलेंडर है लेकिन एमडीएम लकड़ी पर पकता है, इससे दिक्कत होती है। 
जवाब : प्राथमिक विद्यालय में अगर सिलेंडर है तो उसी पर एमडीएम बनना चाहिए। इसके लिए प्रधान से बात कर मामले का निस्तारण किया जाएगा। 

सवाल : राबट्र्सगंज के संत नगर स्थित स्कूल के संचालक आरटीई को नहीं मानते।
जवाब : अनिवार्य शिक्षा के अधिकार अधिनियम के तहत जो भी नियम बनाये गये हैं उनका पालन हर स्कूल को करना है। इसे लिए जरूरी निर्देश जारी किये गये हैं। कहीं की शिकायत है तो इसे दिखता हूं। 

सवाल : दूरदराज के स्कूलों में शिक्षक नियमित नहीं आते क्यों।
जवाब : ऐसे स्कूलों व शिक्षकों की सूची बनायी जा रही है। जल्द ही जांच कर कार्रवाई की जाएगी। 

सवाल : न्याय पंचायत पांपी में 13 विद्यालयों का एक ही शिक्षक प्रभारी है ऐसा क्यों।
जवाब : शिकायत मिली है, इसकी जांच की जा रही है। पहले कई ऐसे मामलों को हल भी किया गया है। जल्द ही इसे भी हल कर लिया जाएगा। 

सवाल : नक्सल क्षेत्र खलियारी क्षेत्र के स्कूलों में शिक्षक समय से नहीं आते। 
जवाब : शिक्षकों को नियमित करने के लिए नैतिक जागरूक किया जा रहा है। काफी हद तक सुधार हुआ है। जहां सुधार नहीं हो रहा है वहां कार्रवाई होगी। 

सवाल : कैथी के रसोइया का मानदेय नहीं मिल रहा है।
जवाब : मानदेय दिलाने के लिए एमडीएम के समन्वयक से बात करके निस्तारण कराया जाएगा। 

सवाल : चतरा में बिना मान्यता के विद्यालय चल रहे हैं, कब तक ऐसा होगा।
जवाब : संबंधित खंड शिक्षा अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश है कि बिना मान्यता के किसी स्कूल का संचालन नहीं होने पाये। अगर ऐसा है तो दिखवाता हूं।

संचालित हैं कई तरह के अभियान

बेसिक शिक्षा परिषद से संचालित प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को गुणवत्तायुक्त शिक्षा देने, उनके अधिगत स्तर पर वृद्धि के लिए कई तरह के अभियान चल रहे हैं। नैतिक जागरूकता पर खास ध्यान दिया जा रहा है। वर्तमान में जो अभियान जनपद में चल रहा है उसमें मेधावी छात्र परीक्षा, उत्कृष्ट विद्यालय, शैक्षणिक पर्यटन, गणित लैब स्थापित करना अहम है। 


इसे भी जानें..

कुल प्राथमिक विद्यालय 18101

कुल उच्च प्राथमिक विद्यालय 6541

प्राथमिक स्कूल में कुल बच्चे174617

उच्च प्राथमिक स्कूल में कुल बच्चे 65635

प्राथमिक स्कूल में शिक्षक-छात्र अनुपात 46:1

उच्च प्रा. स्कूल में शिक्षक-छात्र अनुपात 54:1

कुल कस्तूरबा गांधी विद्यालय 09

कुल बीआरसी081

कुल एनपीआरसी 67


यहां से इन्होंने किया फोन राबट्र्सगंज से सुरेंद्र मिश्र, उपेंद्र प्रताप सिंह, सिरसिया ठकुराई से ईश्वरी प्रसाद पांडेय, चतरा से वेदमणि शुक्ला, खलियारी से शशिकांत, केकराही से उमाकांत मिश्र, कैथी से शंभू, चतरा से अशोक जायसवाल, उरमौरा से जलाल, राबट्र्सगंज से प्रवीन कुमार, शाहगंज से विवेक मिश्र, बहुअरा से धीरज मिश्र, कोठाटोला से मुन्ना पांडेय, गोरडीहा से विवेकानंद शुक्ल, लउवा नगवां से अमरजीत यादव, बसौली से जवाहिर, औरहवा से श्यामलाल, बढ़ौली से अयोध्या ने फोन कर बीएसए से प्रश्न किया और उनका जवाब पाया।


imageview

No comments:

Post a Comment