प्रश्न प्रहर में आज होंगे बीएसए1सोनभद्र : दैनिक जागरण के कार्यक्रम प्रश्न प्रहर में गुरुवार को सम्मानित पाठकों के सवालों का जवाब देने के लिए जिला कार्यालय में मौजूद होंगे जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. गोरखनाथ पटेल। इनसे जिले के परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों के साथ ही कक्षा एक से आठवीं तक संचालित होने वाले स्कूलों के पठन-पाठन, एमडीएम, यूनिफार्म व किताब वितरण की व्यवस्थाओं के बारे में सवाल पूछे जा सकते हैं। जिले के सम्मानित पाठकगण गुरुवार को दोपहर 12 से एक बजे के बीच कक्षा एक से आठ तक की शिक्षा व्यवस्था के बारे में सवाल पूछ सकते हैं। सम्मानित पाठक टेलीफोन नंबर 05444-222545 व 05444-223124 पर फोन कर अपने सवाल पूछ सकते हैं। अनुरोध है कि कृपया सवाल संक्षेप में पूछें।
बीएसए डा. गोरखनाथ पटेलबीएसए
बीएसए डा. गोरखनाथ पटेलबीएसए

No comments:
Post a Comment