आसनडीह (सोनभद्र) : क्षुब्ध शिक्षक बैठा धरना पर

विद्यालय में व्याप्त अनियमितता की शिकायत करने पर ब्लाक संसाधन केंद्र पर पहुंचे शिक्षक को सह समन्वयक ने फटकार लगा दी। जिसके विरोध में आक्रोशित शिक्षक धरने पर बैठ गया। मामला जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी तक पहुंचा तो उन्होंने शिक्षक को समझा कर शांत कराया। बरवाटोला प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक नरेंद्र सिंह ने बीएसए को बताया कि विभाग के लोग अक्सर उसे प्रताड़ित करते रहते हैं। गलत बातों का विरोध करने पर उसपर किये जाने का दबाव बनाया जाता है। बीएसए ने पूरे मामले की जांच कराने का आश्वासन शिक्षक को दिया।

No comments:

Post a Comment