प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय जोरुखाड़ मध्य के छात्र/छात्राओं ने सर्व शिक्षा अभियान पखवाड़ा के तहत बाजे गाजे के संग धूमधाम से रैली निकालते हुए गाँव भ्रमण किया और लोगों से हरेक बच्चों को स्कूल में दाखिला दिलाने की अपील की।
रंग विरंगी पोशाक और बैनर, पोस्टर जिसपे शिक्षा के महत्त्व को दर्शाती अनेक स्लोगन लिखा हुआ था, के साथ सभी बच्चे और शिक्षक जगह जगह पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से तथा अभिभावकों से सीधा संपर्क कर शिक्षा की अलख जगाते दिखाई दिये।
इसी क्रम में स्काउट प्रशिक्षक श्री दयाशंकर कुशवाहा ने विद्यालय के बच्चों को स्वच्छता मिशन के तहत प्रकृति और अपने आसपास के पर्यावरण को कैसे स्वच्छ रखा जाय के महत्त्व पर बच्चों के माध्यम से विभिन्न गतिविधियों का आयोजन कराके इसके महत्त्व और आवश्यकता के प्रति लोगों को जागरूक किया। इस मौके पर विद्यालय के सभी अध्यापकों, कर्मचारियों के साथ अभिभावक भी मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment