इलाहबाद : 20 अगस्त तक भरें हाईस्कूल व इंटर के परीक्षा फार्म

राज्य ब्यूरो, इलाहाबाद : नए शैक्षिक सत्र के साथ ही यूपी बोर्ड ने हाईस्कूल व इंटर परीक्षा 2018 की तैयारियां शुरू कर दी हैं। बोर्ड प्रशासन ने परीक्षा फार्म व शुल्क आदि जमा करने की समय सारिणी जारी कर दी है। हाईस्कूल व इंटर परीक्षा फार्म 20 अगस्त तक भरे जाने हैं। इसके बाद भरे गए फार्मो पर विलंब शुल्क 100 रुपये प्रति फार्म अलग से देना होगा। 1प्रदेश के माध्यमिक विद्यालयों में इस समय प्रवेश प्रक्रिया तेजी से चल रही है। जुलाई भर प्रवेश कार्य चलते रहने की उम्मीद है। यूपी बोर्ड ने इस बार तय माह से एक माह पहले ही समय सारिणी जारी कर दी है, ताकि परीक्षा तैयारियों में विलंब न हो। सचिव नीना श्रीवास्तव ने बताया कि कालेजों के प्रधानाचार्य 10वीं व 12वीं के छात्र-छात्रओं से 20 अगस्त तक परीक्षा शुल्क ले सकेंगे। इसी समय तक परीक्षा फार्म भराने की अंतिम तारीख भी तय हुई है।1 प्रधानाचार्य 25 अगस्त तक एक मुश्त चालान से कोषागार में परीक्षा शुल्क जमा कराएंगे। परीक्षा शुल्क की सूचना और छात्र-छात्रओं का शैक्षिक विवरण बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड करने की अंतिम तारीख छह सितंबर तय की गई है। 20 अगस्त के बाद से लेकर 15 सितंबर तक 100 रुपये प्रति छात्र विलंब के साथ परीक्षा शुल्क कोषागार में जमा कराया जा सकता है। देर से परीक्षा शुल्क जमा करने वाले छात्र-छात्रओं का विवरण वेबसाइट पर 20 सितंबर की रात 12 बजे तक अपलोड किया जाएगा।1 सचिव ने बताया कि 21 से 30 सितंबर तक प्रधानाचार्य ऑनलाइन अपलोड किए गए छात्र-छात्रओं के विवरण की चेक लिस्ट प्राप्त करके उनके नाम, पिता का नाम, जन्मतिथि, विषय व फोटो की जांच करके उसे संशोधित कर सकेंगे, इस दौरान कोई संशोधन नहीं होगा।राज्य ब्यूरो, इलाहाबाद : नए शैक्षिक सत्र के साथ ही यूपी बोर्ड ने हाईस्कूल व इंटर परीक्षा 2018 की तैयारियां शुरू कर दी हैं। बोर्ड प्रशासन ने परीक्षा फार्म व शुल्क आदि जमा करने की समय सारिणी जारी कर दी है। हाईस्कूल व इंटर परीक्षा फार्म 20 अगस्त तक भरे जाने हैं। इसके बाद भरे गए फार्मो पर विलंब शुल्क 100 रुपये प्रति फार्म अलग से देना होगा। 1प्रदेश के माध्यमिक विद्यालयों में इस समय प्रवेश प्रक्रिया तेजी से चल रही है। जुलाई भर प्रवेश कार्य चलते रहने की उम्मीद है। यूपी बोर्ड ने इस बार तय माह से एक माह पहले ही समय सारिणी जारी कर दी है, ताकि परीक्षा तैयारियों में विलंब न हो। सचिव नीना श्रीवास्तव ने बताया कि कालेजों के प्रधानाचार्य 10वीं व 12वीं के छात्र-छात्रओं से 20 अगस्त तक परीक्षा शुल्क ले सकेंगे। इसी समय तक परीक्षा फार्म भराने की अंतिम तारीख भी तय हुई है।1 प्रधानाचार्य 25 अगस्त तक एक मुश्त चालान से कोषागार में परीक्षा शुल्क जमा कराएंगे। परीक्षा शुल्क की सूचना और छात्र-छात्रओं का शैक्षिक विवरण बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड करने की अंतिम तारीख छह सितंबर तय की गई है। 20 अगस्त के बाद से लेकर 15 सितंबर तक 100 रुपये प्रति छात्र विलंब के साथ परीक्षा शुल्क कोषागार में जमा कराया जा सकता है। देर से परीक्षा शुल्क जमा करने वाले छात्र-छात्रओं का विवरण वेबसाइट पर 20 सितंबर की रात 12 बजे तक अपलोड किया जाएगा।1 सचिव ने बताया कि 21 से 30 सितंबर तक प्रधानाचार्य ऑनलाइन अपलोड किए गए छात्र-छात्रओं के विवरण की चेक लिस्ट प्राप्त करके उनके नाम, पिता का नाम, जन्मतिथि, विषय व फोटो की जांच करके उसे संशोधित कर सकेंगे, इस दौरान कोई संशोधन नहीं होगा।

No comments:

Post a Comment