जागरण संवाददाता, सोनभद्र : पहली जुलाई से परिषदीय स्कूल खुल रहे हैं। इसी दिन से हर बच्चे को किताबें व दो सेट ड्रेस देने का दावा किया जा रहा है। यह नामुमकिन है क्योंकि इसके लिए जिले में कोई खास व्यवस्था नहीं हो सकी है। यूनिफार्म वितरण के लिए न तो अभी तक शासन से कोई धनराशि आई है और न ही किसी स्कूल द्वारा यूनिफार्म सिलाई के लिए टेंडर ही निकाला गया है। वहीं हाल किताबों का भी है। अब तक जिले में एक भी नई किताब नहीं आई है। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर शिक्षा विभाग अपने दावे को कैसे सच करेगा।1 जिले में 1810 परिषदीय प्राथमिक व 654 उच्च प्राथमिक विद्यालय संचालित होते हैं। इनमें पढ़ने वाले कक्षा एक से आठ तक के दो लाख 53 हजार बच्चे हैं। इन्हें शासन द्वारा दो-दो सेट यूनिफार्म और किताब दी जाती है। इस बार यूनिफार्म वितरण के लिए जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक कर आवश्यक ¨बदुओं पर चर्चा की जा चुकी है। डिमांड के मुताबिक उम्मीद थी कि समय से धनराशि भी आ जाएगी। उसके बाद संबंधित स्कूलों को धनराशि देकर यूनिफार्म सिलाने का काम समय से करा लिया जायेगा लेकिन अभी तक एक रुपया भी यूनिफार्म के नाम नहीं आया। हालांकि शिक्षा विभाग के लोग दावा कर रहे हैं कि एक जुलाई को हर ब्लाक के पांच-पांच स्कूलों में यूनिफार्म बंटवाया जायेगा। 15 जुलाई तक यूनिफार्म बंटवाया जाना है। किताब के मामले में पुरानी किताब पास होने वाले बच्चों से वापस ले ली गई है। उसी किताब को फिलहाल बंटवाया जाएगा। आगे किताब आने पर वितरण होगा। 1महज 200 रुपये में ही तैयार होना है यूनिफार्म : सोनभद्र : परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को दो-दो सेट यूनिफार्म दिया जाना है। वह भी एक बच्चे पर महज चार सौ रुपये खर्च करके। यानि दो सौ रुपये में यूनिफार्म तैयार करा लेना है। ऐसे में कपड़े की गुणवत्ता क्या होगी इसका अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है। शिक्षा विभाग से जुड़े सूत्रों के अनुसार नियम के तहत कपड़े की सिलाई कराकर वितरण कराया जाना है। ऐसे में सवाल उठता है कि जब अभी धनराशि ही नहीं आई तो सिलाई कब होगी और बच्चों में वितरित कब किया जाएगा।
यह पोर्टल बेसिक शिक्षा परिषद, जनपद - सोनभद्र के अधीन शैक्षणिक सूचनाओं, कार्यालय आदेशों तथा शिक्षा जगत से सम्बंधित पुष्ट एवं सत्य सूचनाओं को पूरी पारदर्शिता तथा समेकित संकलन के माध्यम से पाठकों तक पहुँचाने को समर्पित है। आइये सोनभद्र जनपद को शिक्षा के क्षेत्र में अपनी पूरी निष्ठा एवं सतत प्रयास के माध्यम से सफलता के नित्य नये प्रतिमान स्थापित करते हुए इसे शिखर तक पहुँचाने में सहयोग करें।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
-
-
-
-
जागरण संवाददाता, अनपरा(सोनभद्र) : जिला विद्यालय निरीक्षक के निर्देशन में गठित टीम द्वारा सोमवार से परिक्षेत्र स्थित दस निजी विद्या...

No comments:
Post a Comment