जागरण संवाददाता, सोनभद्र : राबट्र्सगंज से सटे पुसौली स्थित एक निजी स्कूल से चार अंशकालिक सहायक अध्यापकों के निष्कासन को लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक प्रभुराम चौहान ने प्रबंधक को पत्र भेजा है। डीआइओएस ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए प्रबंधक को निर्देशित किया है निष्कासित सहायक अध्यापकों को स्कूल में वापस लिया जाय। 1राबट्र्सगंज से सटे पुसौली स्थित एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ाने वाले शिक्षक अजय कुमार शुक्ला, महावीर तिवारी, संजय कुमार मिश्र व चंद्र किरण पांडेय को स्कूल के प्रबंधक ने निष्कासित कर दिया था। इस मामले की शिकायत संबंधित शिक्षकों ने जिला विद्यालय निरीक्षक से की थी। साथ ही इसे शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने प्रमुखता से उठाया था। यूपी बोर्ड की कापियों के मूल्यांकन के पहले दिन शिक्षकों ने प्रदर्शन करते हुए मूल्यांकन कार्य के बहिष्कार की भी चेतावनी दिया था। डीआइओएस के अनुसार निष्कासन निरस्त करते हुए शिक्षकों को वापस रखने के लिए संबंधित स्कूल के प्रबंधक को पत्र भेजा गया है। उधर, स्कूल के प्रबंधक राजेंद्र प्रसाद जैन ने कहा कि अभी हमें कोई पत्र नहीं मिला है।
यह पोर्टल बेसिक शिक्षा परिषद, जनपद - सोनभद्र के अधीन शैक्षणिक सूचनाओं, कार्यालय आदेशों तथा शिक्षा जगत से सम्बंधित पुष्ट एवं सत्य सूचनाओं को पूरी पारदर्शिता तथा समेकित संकलन के माध्यम से पाठकों तक पहुँचाने को समर्पित है। आइये सोनभद्र जनपद को शिक्षा के क्षेत्र में अपनी पूरी निष्ठा एवं सतत प्रयास के माध्यम से सफलता के नित्य नये प्रतिमान स्थापित करते हुए इसे शिखर तक पहुँचाने में सहयोग करें।