महुली न्याय पंचायत के अंतर्गत समस्त विद्यालयों की प्रबंध समितियों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया जिसमें लगभग सभी समिति के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
प्रशिक्षक के रूप में जितेन्द्र चौबे और दीपमणि त्रिपाठी ने प्रशिक्षण के मूल बिन्दुओं पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए अभिभावकों और सदस्यों को विद्यालयों के संचालन में उनकी भूमिका और जिम्मेदारीयों से अवगत कराते हुए सहयोग करने की अपील की।
उपस्थित सदस्यों ने प्रशिक्षण कार्यशाला की प्रशंशा करते हुए तमाम जरूरी जानकारियों से भी अवगत हुए और अपना सहयोग देने के लिए सहमति भी जताया।
इस मौके पर बुद्धन सिंह (संकुल प्रभारी), बृजेश गुप्ता, धर्मेन्द्र सिन्हा, लोकपति वर्मा, राममूरत वैश्वार, विजय गुप्ता, शिवपूजन त्रिपाठी, मनीष श्रीवास्तव और कई अन्य शिक्षक भी उपस्थित रहे।

