रामगढ़ (सोनभद्र) : सेवानिवृत्त शिक्षकों को दी गई विदाई

पूर्व माध्यमिक विद्यालय में सेवानिवृत्त शिक्षकों के विदाई समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सदर विधायक भूपेश चौबे ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। श्री चौबे ने सेवानिवृत्त शिक्षक प्रेमनाथ राम मिश्र, कमलाकांत मिश्र एवं लालवती को स्मृति चिह्न एवं अंगवस्त्रम भेंट कर सम्मानित किया। कहा कि शिक्षक ही सभी बच्चों को स्नेह के बंधन में बांधता है। इस मौके पर सुरेंद्र प्रताप, जर्नादन, विमला शंकर त्रिपाठी आदि मौजूद थे।