स्कूलों में बलिदान दिवस पर होंगे विशेष आयोजन, स्वाधीनता संग्राम के क्रांतिकारियों को सभी शिक्षण संस्थानों में कार्यक्रम कर किया जाएगा याद

लखनऊ : सरकार ने तय किया है कि स्वाधीनता संग्राम में जितने भी क्रांतिकारी रहे हैं उनके बलिदान दिवस पर सभी शिक्षण संस्थाओं में विशेष आयोजन होंगे। उन्हें स्मरण करते हुए उनके बारे में विद्यार्थियों को विशेष
जानकारी दी जाएगी। सरकारी दफ्तरों में भी उस दिन अवकाश नहीं रहेगा। संस्थान अपने विवेक से इनके नाम पर कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित कर सकेंगे। महापुरुषों की जयंती एवं पुण्यतिथि के दिन रविवार या किसी अन्य कारण से अवकाश होने की स्थिति में उसके एक दिन पूर्व उनकी याद में सभा, गोष्ठी और सेमिनार का आयोजन होगा। 1अंबेडकर जयंती पर योगी ने किया था एलान 1मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती पर अंबेडकर महासभा परिसर में एक समारोह को संबोधित करने गए थे। तब उन्होंने महापुरुषों के नाम पर होने वाली छुट्टियों को समाप्त करने का एलान किया था। दरअसल, उनका कहना यह था कि छुट्टियां तो होती हैं लेकिन जिन महापुरुषों के नाम पर होती उनके बारे में बच्चे कुछ जान नहीं पाते हैं। एक वाकया भी बताए कि एक बार स्कूल न जाने पर बच्चे से वजह पूछी तो बताया कि आज इतवार है जबकि उस दिन मंगलवार था। उस दिन किसी महापुरुष की जयंती थी। इसीलिए महापुरुषों के बारे में बच्चों को जानकारी मुहैया कराने के लिए योगी ने अवकाश के दिन स्कूलों में परिचर्चा कराने की प्रक्रिया शुरू करने की बात रखी जिसे कैबिनेट ने मंगलवार को मंजूरी दे दी है।