जासं, सोनभद्र : जुगैल थाना क्षेत्र के कुड़ारी में अवैध खनन की शिकायत पर मौके पर पहुंची प्रशासनिक टीम के साथ हाथापाई करने वाले अभियुक्तों पर शिकंजा कसता जा रहा है। जिलाधिकारी की शिकायत पर शुक्रवार को सिंगरौली जिला प्रशासन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने संकुल केंद्र लमसरई के अध्यापक पुष्पराज सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। निलंबन की अवधि में वह मुख्यालय विकास खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय से संबद्ध रहेंगे। वहीं दूसरी ओर स्कैन परमिट के जरिये गाड़ियों के संचालन की शिकायत को लेकर खनन विभाग की टीम द्वारा शनिवार की शाम डाला खनन क्षेत्र का निरीक्षण किया गया। इस दौरान जांच के दौरान मानक से अधिक गिट्टी लोड किये दो ट्रकों को टीम ने पकड़ कर डाला चौकी में सीज करवा दिया। टीम की इस कार्रवाई से क्रसर व्यवसाइयों में खलबली मच गई। खनन अधिकारी अनंत सिंह व सर्वेयर योगेश शुक्ला ने बताया कि सीमित मात्र से ऊपर लोड किये गये वाहन को चौकी क्षेत्र में सिपुर्द कर दिया गया है।
No comments:
Post a Comment