दुद्धी (सोनभद्र) : शिक्षकों के जनहित मुद्दे के निराकरण को लेकर प्रतिनिधिमंडल ने की श्रीमान खंड शिक्षधिकारी से मुलाकात, नतीजा सकारात्मक, हरसंभव सहयोग को किया आश्वश्त

दुद्धी : आज दिनांक 21 फरवरी, 2018 को प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष श्री सुनील पांडेय के नेतृत्व में शिक्षकों के हित में विभिन्न मुद्दे और समस्याओं को लेकर वार्तालाप हेतु एक प्रतिनिधिमंडल श्रीमान खंड शिक्षधिकारी दुद्धी से मुलाकात किया।

इस दौरान श्रीमान महोदय ने हरेक बात को गंभीरता से लेते हुए बड़े ही सहज भाव से अपनी समर्थन जताते हुए आश्वस्त किया कि उनके द्वारा लिया गया हरेक निर्णय शिक्षकों के हित में और उनको भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में होता है ताकि शिक्षक उन्मुक्त होकर अपनी जिम्मेदारीयों का निर्वहन कर सके।

अपनी लंबी कार्यावधि के दौरान शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं और उनके समाधान हेतु किये गये अपने प्रयासों के अनुभवों को बड़ी वेबाकी से हमलोगों के साथ साझा किया और कहा कि दुद्धी में अपने अल्पसेवारत काल के दौरान पूर्व में विद्यमान अनेक विषमताओं को दूर किया और क्रमिक रूप से सुधार हेतु प्रयासरत हूँ।

उन्होंने आश्वासन देते हुए कहा कि समय समय पर उनके द्वारा लिये गए निर्णय दुद्धी ब्लाक के शैक्षणिक उत्थान और प्रशासनिक व्यवस्था को बनाए रखने हेतु अवश्यम्भावी है जो कि क्रमिक रूप से आने वाले समय में परिवर्तित होता रहेगा।

इस मौके पर शैलेष मोहन, जितेन्द्र चौबे, सदानंद मिश्रा, बिहारी लाल गुप्ता, रविशंकर पाण्डेय, आलोक सिंह सहित वरिष्ठ शिक्षक भी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment