दुद्धी (सोनभद्र): भाऊराव देवरस राजकीय पीजी कालेज में संचालित इग्नू की वार्षिक परीक्षा एक दिसंबर से शुरू हो रही है। इस बाबत अध्ययन केंद्र के समंयवयक डा. मनोज प्रजापति ने बताया कि इग्नू की परीक्षा एक से 23 दिसंबर तक दो पालियों में होगी। सुबह की पाली सुबह 10 से एक बजे तक तथा शाम की पाली दो से छह बजे तक महाविद्यालय परिसर में नवीन भवन में होगी। संबंधित विद्यार्थी अपना प्रवेश पत्र इग्नू की वेबसाइट से डाउनलोड कर महाविद्यालय के इग्नू समन्यवयक से व्यक्तिगत या मोबाइल पर संपर्क कर सकते हैं।
यह पोर्टल बेसिक शिक्षा परिषद, जनपद - सोनभद्र के अधीन शैक्षणिक सूचनाओं, कार्यालय आदेशों तथा शिक्षा जगत से सम्बंधित पुष्ट एवं सत्य सूचनाओं को पूरी पारदर्शिता तथा समेकित संकलन के माध्यम से पाठकों तक पहुँचाने को समर्पित है। आइये सोनभद्र जनपद को शिक्षा के क्षेत्र में अपनी पूरी निष्ठा एवं सतत प्रयास के माध्यम से सफलता के नित्य नये प्रतिमान स्थापित करते हुए इसे शिखर तक पहुँचाने में सहयोग करें।

No comments:
Post a Comment