इलाहाबाद। प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में ब्लाक स्तरीय एवं अंतर जनपदीय तबादले अगले वर्ष होंगे। ब्लाक स्तर तबादले के लिए बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों से आनलाइन आवेदन लिये गये है। उनकी जिलेवार सूची भी तैयार हो गयी है लेकिन मामले के हाईकोर्टइलाहाबाद में जाने से स्थगित हो गया है। इस बारे में विभाग के अधिकारियों का कहना है कि हाईकोर्टसे मामले का शीघ्र निस्तारण हो जायेगा।ऐसे में यह तबादले जनवरी-फरवरी 2018 में ही संभावित है। तबादले के लिए करीब एक लाख से अधिक शिक्षक - शिक्षिकाएं परेशान है। यह शिक्षक - शिक्ष्किाएं लंबे समय से दूर के ब्लाकों में तैनात है। उधर, परिषदीय विद्यालयों में अंतर जनपदीय तबादले भी फरवरी-मार्चवर्ष-2018 में शुरूहोने की संभावना है। इस दौरान करीब 50 हजार से अधिक शिक्षक - शिक्षिकाओं के तबादले की संभावना है। अगर शासन तीन वर्षके कार्यकाल को घटा देता है तो तबादले वाले शिक्षक / शिक्षिकाओं की संख्या में बढोत्तरी हो सकती है।
यह पोर्टल बेसिक शिक्षा परिषद, जनपद - सोनभद्र के अधीन शैक्षणिक सूचनाओं, कार्यालय आदेशों तथा शिक्षा जगत से सम्बंधित पुष्ट एवं सत्य सूचनाओं को पूरी पारदर्शिता तथा समेकित संकलन के माध्यम से पाठकों तक पहुँचाने को समर्पित है। आइये सोनभद्र जनपद को शिक्षा के क्षेत्र में अपनी पूरी निष्ठा एवं सतत प्रयास के माध्यम से सफलता के नित्य नये प्रतिमान स्थापित करते हुए इसे शिखर तक पहुँचाने में सहयोग करें।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
-
शाहजहांपुर। वैसे तो प्रदेश के बेसिक शिक्षा विभाग के टीचर पढ़ाई न कराने के लिए काफी बदनाम माने जाते हैं। लेकिन शाहजहांपुर का एक रिटायर्ड शिक...
-
बीजपुर-26वी जनपदीय स्काउट गाइड तीन दिवसीय रैली का आगाज आज म्योरपुर ब्लाक के अंजानी में स्थित शिवम संकल्प इंटरमीडिएट कालेज प्रांगण में धूमधा...
-
-

No comments:
Post a Comment