दुद्धी, सोनभद्र : शिक्षक से अभद्र व्यवहार करने वाले युवक को पुलिस ने लिया हिरासत में

दुद्धी। कोतवाली क्षेत्र के डूमरडीहा गांव में नशे में धुत एक युवक ने बच्चो कोे घर से लेने गए शिक्षक से अभद्रता करने का मामला प्रकाश में आया है।घटना सोमवार की सुबह की है।पीड़ित शिक्षक की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।जानकारी के अनुसार सोमावर को निर्धारित समय पर प्राथमिक विद्यालय पहुंचा शिक्षक बच्चों की अपेक्षाकृत उपस्थिति बेहद कम देख वह बच्चों को लिवाने उनके घर की ओर जा रहा था।इस बीच गांव के नुक्कड़ पर नशे में धुत युवक पंकज अनाप शनाप बकने लगा।इस पर शिक्षक ने अनावश्यक विवाद न करने की सलाह देते हुए अपने कार्य में लग गया।इस बीच आरोपी युवक शिक्षक को धक्का देते हुए अपशब्दों का प्रयोग करने लगा। पीड़ित शिक्षक ने मामले से कोतवाली पुलिस व परिजनों को अवगत कराया।परिजनों संग आरोपी के घर पहुंची पुलिस को देख आरोपी व उसके परिजनों ने हो हंगामा मचाना शुरू कर दिया। बहरहाल हो हंगामे के बीच पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर कोतवाली लौट आई।

No comments:

Post a Comment