नगवां विकास खंड कार्यालय के प्रांगण में आज पं0 दीन दयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के मौके पर तीन दिवसीय अन्तोदय मेला/प्रदर्शनी का समापन समारोह सम्पन्न हुआ ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छोटे लाल खरवार सांसद रावर्टसगंज वशिष्ठ अतिथि प्रवीण सिंह पुर्व ब्लाक प्रमुख नगवां अध्यक्षता अमरेश पटेल व संचालन आनंद पांडेय ने किया !
कार्यक्रम में जनपद के 18 विभाग के काउंटर/ प्रदर्शनी लगा था जिसका अवलोकन सांसद ने किया !
कार्यक्रम में जनपद के 18 विभाग के काउंटर/ प्रदर्शनी लगा था जिसका अवलोकन सांसद ने किया !
इस मौके पर गीत संगीत व कर्मा नृत्य का भी प्रस्तुती हुई और निबंध प्रतियोगिता व तीरंदाजी प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागीयो को सांसद ने पुरस्कार व प्रमाण-पत्र दिए इस मौके पर क्षेत्र के 45 दिब्यांग जनो को दिब्यांग प्रमाण पत्र चिकित्सक द्वारा बनाकर सांसद जी के हाथों से वितरण कराया गया !कार्यक्रम को तीन बार रूक रूक हो रही बारिश से इन्द्र देव रोकना चाहा लेकिन सांसद जी डटे रहे और सकुशल कार्यक्रम को सम्पन्न कराया !कार्यक्रम में शिक्षा स्वस्थ बिजली जल निगम पंचायत कृषि लघु सिंचाई बालविकास व पुष्टाहार आदि विभागों का प्रदर्शनी स्टाल लगा था
संबोधन के दौरान सांसद ने कहा कि पं0 दीन दयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के मौके पर आयोजित तीन दिवसीय अन्तोदय मेला/प्रदर्शनी का उद्देश्य है कि सरकार के हर योजनाओं को जन जन तक पहुँचाना और लाभ से वंचित ब्यक्ती को लाभ दिलाना है ! प्रदेश के मुख्यमंत्री जी का सपना है कि हर दिब्यांग जनो को सम्मान हो और हर योजना का लाभ दिब्यांग जनो को मिले !
कार्यक्रम को प्रवीण कुमार सिंह व अमरेश पटेल ने भी संबोधित किया !
कार्यक्रम में बी डी ओ नगवां डी पी वर्मा प्रभारी डी पी आर ओ सोनभद गोपाल ओझा सचिव अरूण कुमार वर्मा रामवृक्ष विश्वकर्मा संगीतकार विजय मिश्रा मोहन सिंह प्रदीप जायसवाल बिरेन्द्र दूबे बसंत सिंह लोग मौजूद थे !

No comments:
Post a Comment