पुरानी पेंशन नीति बहाली को निकाला जुलूस
शहीदों को किया याद1ओबरा : ठेका मजदूर यूनियन कार्यालय पर मजदूर दिवस के अवसर पर शिकागो के शहीदों को याद करते हुए मजदूर हितों की बात की गयी। अध्यक्षता मो. इस्लाम व संचालन मणिशंकर पाठक ने किया। इस दौरान कैलाश सिंह, लालजी दुबे, नवाज खान, निठुरी प्रसाद, संदीप पांडेय, छोटू तिवारी, अनिल, दिनेश, सूरज, राजेंद्र प्रजापति, अशोक, लाला कोल, स्र्फीक, अवधेश कुमार, अशोक मालिक, महेंद्र, दयाशंकर पांडेय आदि मौजूद थे।
माध्यमिक शिक्षक संघ के बैनर तले राबर्ट्सगंज में सड़क पर उतरे शिक्षक, बुलंद की आवाज

जागरण संवाददाता, सोनभद्र : नवीन पेंशन योजना को समाप्त करते हुए पुरानी पेंशन योजना को पुन: बहाल करने व शिक्षकों की अन्य समस्याओं का समाधान कराने समेत विभिन्न मांगों को लेकर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने सोमवार को राबट्र्सगंज में जुलूस निकाला। जुलूस के बाद डीएम को मुख्यमंत्री नामित 11 सूत्रीय मांगपत्र सौंपा गया। 1शिक्षकों ने कहा कि वित्त विहीन विद्यालयों को अनुदान सूची पर लेते हुए कार्यरत शिक्षकों को पूर्णकालिक शिक्षक मानते हुए वेतन भुगतान किया जाए, किंतु जब तक विद्यालयों को अनुदान सूची पर नहीं लिया जाता तब तक उन्हें कम से कम जीवन निर्वाह के लिए मानदेय भुगतान किया जाना चाहिए। अद्यतन कार्यरत तदर्थ शिक्षकों को विनियमितीकरण किया जाए, राज्य कर्मचारियों की भांति माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों को भी चिकित्सकीय सुविधा का लाभ मुहैया कराया जाए, व्यवसायिक शिक्षकों को स्थायी शिक्षक का दर्जा दिया जाए, कंप्यूटर प्रशिक्षकों को शिक्षक का दर्जा देते हुए पूर्ण वेतन दिया जाए, अशाकीय, माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों की स्थानांतरण प्रक्रिया का सरलीकरण किया जाए, सातवें वेतन आयोग की विसंगतियों को दूर करते हुए शिक्षकों को लाभ दिया जाए, बोर्ड परीक्षा मूल्यांकन बकाया पारिश्रमिक का भुगतान कराया जाए, चयन वेतनमान, प्रोन्नति वेतनमान एवं पदोन्नति प्रक्रिया का सरलीकरण करते हुए लंबित प्रकरणों का अविलंब निस्तारण किया जाए, सेवा निवृत्त कर्मचारियों के सामूहिक जीवन बीमा भुगतान से संबंधित लंबित प्रकरणों का निस्तारण किया जाना चाहिए। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष डा. सुरेश प्रसाद, जिलाध्यक्ष नंदलाल शुक्ला, जिला मंत्री पंकज कुमार पांडेय, हरिश्चंद्र तिवारी, उपेंद्र, मनोहर यादव, महेंद्र यादव, फूल सिंह, सुशील मिश्र, इंद्रेश गुप्ता आदि शामिल थे।
