सीएम योगी का ऐतिहासिक फैसला: स्कूलों में नहीं होंगी शादियां, बोले शिक्षा का मंदिर है कोई बारात-घर नहीं

अब स्कूलों में शादी-विवाह कराने वाले प्रबंधकों की खैर नहीं है। आगरा में शिक्षा विभाग ने स्कूलों में शादी विवाह के
आयोजन को बंद कराने के आदेश दिए हैं। शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही ये आदेश पूरे प्रदेश के स्कूलों पर लागू किया जाएगा।  उत्तर प्रदेश में जो टीचर स्कूल में बच्चों को खुद के भरोसे छोड़कर गायब रहते हैं, उनकी अब खैर नहीं है। अब ऐसे टीचर्स की पहचान करके उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। स्कूल से गायब रहने वाले टीचर्स की पहचान करने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने एक नया तरीका खोजा है।

स्कूल में लगेगी टीचर्स की फोटो :  मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने रविवार को यह निर्देश दिया कि स्कूलों में अब सभी टीचर्स और प्रिंसिपल की फोटो लगाई जाएगी । अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि जब वह स्कूल का निरीक्षण करने जाएं तो फोटो दिखाकर बच्चों से पूछें कि ये टीचर स्कूल में पढ़ाने आते हैं या नहीं।

अगर वह स्कूल आते हैं तो विद्यालय में कितना समय देते हैं। योगी ने ऐसा इसलिए किया क्योंकि कई जगहों से ऐसी शिकायतें भी आईं थी कि बहुत से शिक्षक खुद स्कूल नहीं जाते बल्कि अपनी जगह कम पैसे में किसी दूसरे व्यक्ति को स्कूल में पढ़ाने के लिए भेज देते हैं।

दिए कड़ी कार्यवाई के निर्देश : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के स्कूलों में शिक्षा के गिरते स्तर पर नाराजगी जताई और तत्काल इसे सुधारने के उपाय करने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे टीचर्स की पहचान करके उनके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। ....